भोपाल// भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव को लेकर अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए अब प्रत्येक जिले में प्रवक्ता नियुक्त करेगी। यह पहली बार होगा अभी सभी जिलों में मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी है लेकिन जिला प्रवक्ता नहीं है। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक को पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव प्रदेश । अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद ने संबोधित किया।
बैठक में जिला प्रवक्ता ना होने की बात कही गई जिसमें सभी ने एक सुर से कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के नाते पार्टी को प्रत्येक जिले में प्रवक्ता नियुक्त करने चाहिए जिससे कि पार्टी और संगठन के कार्यों की जानकारी मीडिया तक पहुंचा जा सके । इसको लेकर वरिष्ठ नेताओं ने सहमति जताई और जल्दी ही इनकी नियुक्ति करने की बात कहते हुए इसकी जवाबदारी प्रदेश मीडिया विभाग को सौंपी गई है।
मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी अब चुनाव मोड में आ गई है इन चुनाव के लिए पार्टी ने अपने लक्ष्य किए हैं इनमें से एक 200 से ज्यादा सीटें हासिल करना दूसरा 51% वोट शेयर हासिल करना है। यह मीडिया विभाग की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्तर पर पार्टी को इन लक्ष्य तक पहुंचाने के काम में सहभागी बने।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि मीडिया विभाग की छवि उसके चेहरे को उभारता है। जनता में पार्टी के प्रति धारणा बनाता है। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करना उनके, दुष्प्रचार और हथकंडे को पहचानना तथा डर्टी पॉलिटिक्स को पूरी ताकत से जवाब देना भी मीडिया विभाग की जिम्मेदारी है।
नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने नई जिम्मेदारी के लिए संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि नवाचार पार्टी मीडिया टीम की प्राथमिकता रहेगी।
Continue With Google
Comments (0)