इटारसी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपितों से दो देशी पिस्टल, तीन कारतूस और बाइक जब्त की गई।
इटारसी। शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ इटारसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक रात के समय अलग-अलग स्थानों पर अवैध पिस्टल लेकर घूम रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें बनाकर घेराबंदी की और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो देशी पिस्टल, तीन कारतूस और एक HF डिलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त हथियार और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग टीमें भेजीं
पुलिस के अनुसार 24 और 25 सितंबर की दरम्यानी रात सूचना मिली थी कि अंकित वर्मा निवासी सोनासांवरी और शुभम केवट निवासी सोनासांवरी नाका अवैध पिस्टल लेकर घूम रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना स्तर पर दो पुलिस टीमें गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थानों पर भेजी गईं।
पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए।
एक के पास दो, दूसरे से एक कारतूस
पुलिस के मुताबिक अंकित पिता शेरसिंह वर्मा (31), निवासी पानी की टंकी के पास सोनासांवरी, के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो कारतूस और HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP05-ZL-1159 बरामद की गई।
वहीं शुभम पिता उमाशंकर केवट (30), निवासी सोनासांवरी नाका, जाटव मोहल्ला इटारसी, के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस जब्त किया गया।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस ने अंकित वर्मा के खिलाफ अपराध क्रमांक 893/2026 तथा शुभम केवट के खिलाफ अपराध क्रमांक 894/2026 दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के विरुद्ध इटारसी थाने में पूर्व में भी अपराध दर्ज हैं।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पांडे, उप निरीक्षक विपिन पाल, सउनि दिनेश झरबड़े, प्रधान आरक्षक 484 मनमोहन, प्रधान आरक्षक 162 संदीप अजनेरिया, आरक्षक 286 मुकेश झाड़े, आरक्षक रोहित यादव और आरक्षक 535 महेंद्र गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इटारसी में रात के अंधेरे में घूम रहे थे पिस्टल लेकर, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
इटारसी में अवैध हथियारों पर पुलिस की कार्रवाई, दो युवकों से 2 पिस्टल और 3 कारतूस जब्त
Continue With Google
Comments (0)