लंदन// इंसानों के खाने से पक्षियों की भी खाने की आदतें बदल रही है, दरअसल परिंदे भी इंसानों को खाते हुए देखकर आकर्षित होते हैं और उस तरह की चीजें खाने लगते हैं जिन्हें वे इंसानों को खाते देखते हैं। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ सक्सेस में हुए एक शोध के मुताबिक पक्षी इंसानों को खाते हुए बहुत बारीकी से देखते हैं। जिस चीज में इंसान कुछ खाते हैं पक्षी उस बर्तन या रैपर से भी आकर्षित होते हैं।
वैज्ञानिकों ने ब्राइटन बीच पर सीगल पक्षी के साथ यह प्रयोग किया। इसमें वैज्ञानिकों ने स्नेक्स के जिस पैकेट से कुछ खाया और पक्षियों ने कुछ दूरी से उन्हें खाते हुए देखा, उसकी तरफ आकर्षित हुए । ऐसे ही जब इनके समूह में किसी खाने के पैकेट को रखा गया तो 5 में से सिर्फ एक चिड़िया उस तक पहुंची लेकिन जब वैज्ञानिकों को उन्होंने उस पैकेट से खाते हुए देखा तो आधी चिड़िया करीब 48 फीसदी उस पैकेट से खाने के लिए पहुंच गई और बाद में भी उस तरह के पैकेट किया खाने से आकर्षित हुई।
यूनिवर्सिटी ऑफ सक्सेस के जैव वैज्ञानिक फ्रेजिस्का फीस्ट कहती हैं – परिंदे इंसानों के व्यवहार का अवलोकन बहुत ध्यान से करते हैं और उसे अपनाने लगते हैं । यही वजह है कि चिड़ियों का भी शहरीकरण हो रहा है।
Continue With Google
Comments (0)